शहर के नजदीक पड़ते गांव उदोवाल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में दो वाहनों की आमने सामने हुई भिंडत में चार लोगों की मौत हो गई।
इन चार लोगों में एक किन्नर भी शामिल है। जबकि इस हादसे में दो लोग बुरी तरह जख्मी भी हो गए । यह दर्दनाक हादसा सोमवार दोपहर बाद हुआ।
मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शवों को बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया जबकि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मरने वाले तीन अन्य युवक अपनी साथी किन्नर के साथ विभिन्न प्रोग्रामों में सहयोगी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद मारूति 800 कार में सवार एक किन्नर और उसके तीन साथी कार से बटाला की तरफ आ रहे थे।
वह किसी प्रोग्राम से वापस आ रहे थे। दूसरी तरफ बलैरो गाड़ी में सवार जरनैल सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी जम्मू और गाड़ी का चालक मोनू चाढ़क पुत्र चमेल सिंह वासी जम्मू बटाला से जम्मू की तरफ जा रहे थे। जब दोनों वाहन गांव उदोवाल के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे दोनों वाहन आपस में टकरा गए।
इस टक्कर की आवाज इतनी भयानक थी कि आस पास के लोगों को ऐसा लगा कि सड़क पर कोई धमाका हुआ हो। दोनों वाहन एक दूसरे में फंसे हुए थे और दोनों वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए थे।
दोनों वाहनों की टक्कर में मारूति 800 में बैठे मलकीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गांव जफरवाल और कार में ही सवार 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति वासी जफरवाल की मौके पर ही मौत हो गई जब मारूति कार में ही सवार किन्नर सुरिंदर कमार उर्फ काजल और उसके एक अन्य साथी जोगिंदर मसीह पुत्र बलविंदर मसीह वासी गांव जफरवाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मरने वाले उक्त चारों ही गांव जफरवाल के रहने वाले थे। मरने वाले तीन अन्य युवक अपनी साथी किन्नर के साथ विभिन्न प्रोग्रामों में सहयोगी का काम करते थे।
बलैरो गाड़ी में सवार जरनैल सिंह पुत्र निर्मल सिंह वासी जम्मू और गाड़ी का चालक मोनू चाढ़क पुत्र चमेल सिंह वासी जम्मू दोनों को बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार के दाखिल करवा दिया गया है।