फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ली झप्पी, युवती की शिकायत पर केस दर्ज, गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
किशनगढ़ रोड पर सोमवार की शाम एक युवक ने सड़क पर चलती एक युवती को पीछे से झप्पी ले ली।  इससे नाराज युवती जब उसे गालियां देने लगी तो आरोपी जोर-जोर से चिल्लाने लगा- दीदी डर गई, दीदी डर गई। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आईटीपार्क थाना पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान किशनगढ़ निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई। जबकि, शिकायत किशनगढ़ निवासी एक युवती ने दर्ज करवाई है। हुआ यूं कि सोमवार को एक युवती किसी काम से चंडीगढ़ आई थी। उसने पुलिस को बताया कि शाम को घर के पास वाली सड़क पर पीछे से अचानक आरोपी युवक आया और झप्पी कर ली। युवती ने किसी तरह खुद को छुड़ाया। इसके बाद वह युवक को गालियां देने लगी।

आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा होने लगे। यह देख कर युवक जोर जोर से चिल्लाने लगा- दीदी डर गई, दीदी डर गई। शिकायतकर्ता के अनुसार वह आरोपी को पहचान भी नहीं। इसके बाद उसने घटना की शिकायत 100 नंबर पर पीसीआर को दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर आईटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, थाना प्रभारी जसपाल सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी व शिकायतकर्ता एक ही स्थान के हैं। लेकिन, पीड़ित युवती आरोपी के बारे में नही जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें