रिहायशी इलाके में एक जूस विक्रेता ने छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के बाद जब आरोपी ने गलत काम करने करने का प्रयास किया तो इससे पहले ही बच्ची ने शोर मचा दिया, जिससे आस-पास के लोगा एकत्र हो गए।
उन्होंने आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाने के अंतगर्त आने वाले इलाके में मौली जागरां का रहने वाला 60 वर्षीय राम राज जूस बेचने के लिए आया हुआ था। इस दौरान एक 6 साल की बच्ची को उसने अपने पास बुलाया।
अपने पास बुलाकर उसने बच्ची को गोद में उठाकर उससे आपत्ति जनक हरकत करने लगा। जिससे बच्ची डर गई और रोने लगी। बच्ची को रोते हुए देख आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए।