फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बुलंदशहर जैसा कांड, नाबालिग बनी निशाना, आरोपी 6 नाबालिग

Wed, 03 Aug 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : ANI
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भी बुलंदशहर की तरह रूह कंपा देने वाली गैंगरेप की घिनौनी घटना सामने आने से इंसानियत शर्मसार हो गई।
विज्ञापन


यहां 6 नाबालिग युवकों ने नाबालिग युवती को किडनेप कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
नाबालिग लड़की की शिकायत पर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन ने  छह लड़कों के खिलाफ किडनैप कर गैंग रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़कों की उम्र भी 18 साल से कम है और उनकी उम्र वेरिफाई की जा रही है। 

सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ सेक्टर 52 में रहती है। वह अपनी मां के साथ सेक्टर 50 में एक सोसाइटी के घरों में काम करती है।  पीड़िता की परिजनों से मिली शिकायत के अनुसार आरोपी लड़के भी सेक्टर 52 में ही रहते हैं । वे कुछ दिन पहले लड़की को बहला फुसला कर अपनी कार में जगतपुरा स्थित एक  घर में ले गए और वहां छह लड़कों ने गैंग रेप किया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता घर पहुंची तो डरी हुई थी

d
परिजनों का कहना है कि जब लड़की घर पहुंची तो काफी डरी हुई थी। लड़की के परिजनों ने जब जोर देकर पूछा तो उसने सारी बात बता दी। परिजन लड़की को लेकर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दी।

नाबालिग का मेडिकल करवा कर पुलिस ने सोमवार को छह लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की की आयु 16 साल है और आरोपी युवक 16 से 17 साल के बीच है। सेक्टर 36 थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी फरार हैं और पंलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें