फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द का इलाज करवाने अस्पताल पहुंची, पता चला नाबालिग गर्भवती

Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
नाबालिग कई दिन से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी, अस्पताल में इलाज के दौरान जांच में पता चला वो  गर्भवती है। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी तो मामले का खुलासा हुआ। दरअसल चंडीगढ़ के कॉलोनी नंबर चार में रहने वाली महिला ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक पर दुराचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीड़िता कई दिन से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। परिजन लड़की को जीएमसीएच-32 ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की प्रेग्नेंट है। इसके बाद डॉक्टरों ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग के साथ दुराचार उसके किसी नजदीकी ने ही किया है। इसलिए परिवार आरोपी का नाम नहीं बता रहे हैं। परिजन पुलिस के साथ जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। फिलहाल लड़की की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें