फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडाः फंदे पर लटके मिला नाबालिग जोड़ा, लड़की की मौत और लड़के पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 25 Sep 2020 10:59 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
बठिंडा के थाना नथाना के अधीन आते एक गांव में पेड़ पर फंदे से दो नाबालिग लड़का-लड़की लटके मिले। ग्रामीणों ने जब दोनों को उतारा तो लड़के (17) की हालत गंभीर थी, जबकि लड़की (14) की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर लड़के के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की के पिता ने लड़के पर आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। लड़की के पिता ने कहा कि हत्या के बाद आरोपी लड़के ने शव को खेत में लगे एक पेड़ से टांगकर फंदा लगाकर खुदकुशी का मामला बनाने का प्रयास किया।

पुलिस ने लड़के पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना नथाना अधीन आते एक गांव में वीरवार को सुबह एक किशोरी का शव एवं एक लड़का पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मामले सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांववासी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने किशोरी और लड़के को फंदे से उतारा। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में लड़की की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची भुच्चो पुलिस ने किशोरी को सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा, जहां उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन

पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज

वहीं गंभीर हालत में फंदे से उतारे गए लड़के को रामपुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। भुच्चो पुलिस चौकी के एएसआई कृष्ण सिंह का कहना था कि पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद अगर कोई वारदात संबंधी बात सामने आती है तो कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की सुरक्षा में प्राइवेट अस्पताल में उपचारधीन है।

दोनों नाबालिगों में प्रेम प्रसंग चल रहा था
बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिगों में पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। जिस खेत से किशोरी का शव बरामद किया गया, वहां से उसका घर काफी दूर बताया जा रहा है। मृतका के शव को जब ग्रामीणों ने फंदे से नीचे उतारा तो उसके गले में एक चुनरी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें