फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीट कर नाबालिग का कत्ल

Mon, 29 Aug 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर नाबालिग युवक का कत्ल का कर दिया गया। इसके पीछे की वजह पता चली तो सब हैरान रह गए। घटना पंजाब के मानसा की है।
विज्ञापन


बरेटा के गांव धर्मपुरा में कुछ लोगों ने शनिवार को एक किशोर के सिर पर लोहे की रॉड और डंडों से वारकर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने रविवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरेटा थाना मुखी बलवंत सिंह ने बताया कि गांव के कुछ बच्चों में मामूली विवाद हुआ, जो इस कत्ल का कारण बना है। उन्होंने बताया कि धर्मपुरा के लीला सिंह सैक्ट्री व बूटा सिंह और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में खेलते समय हो गई थी मामूली तकरार

द‌लित की ‌प‌िटाई
गांव धर्मपुरा निवासी दलजीत सिंह (16) की कुछ समय पहले गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेलते समय तकरार हो गई थी। इस वजह से कुछ बच्चों के परिजनों ने दलजीत सिंह के घर जाकर उनके अभिभावकों को धमकी दी कि अगर उन्होंने अपने बच्चे को हमारे बच्चों के साथ खेलने से नहीं रोका तो वह उसका कत्ल भी कर देंगे।

इस धमकी के तहत गांव के कई लोगों ने दलजीत का शनिवार को कत्ल कर दिया। शनिवार देर रात तक दलजीत के घर न लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश की। उन्हें दलजीत गांव में लगे कूड़े के ढेरों के बीच घायल अवस्था में मिला। उसकी बुडलाडा सरकारी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें