फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों का आरोप- गला दबाकर की गई हत्या

Tue, 14 Feb 2023 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के गांव मत्तेवाड़ा में ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए परेशान किए जाने पर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि मायके वालों का आरोप है कि बिक्रमजीत कौर (26) की गला दबा कर हत्या की गई है। गांव रजूल निवासी अमर सिंह की शिकायत पर मृतका के पति कृष्ण धीर, सास सत्या देवी और ननद बिंदु इश्मीत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


रजूल निवासी अमर सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी बिक्रमजीत कौर की शादी मार्च 2021 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। ससुराल में अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई बार फैसला भी करवाया गया। 13 फरवरी को पता चला कि अटैक आने से उनकी बेटी की मौत हो गई है। वह परिवार सहित मत्तेवाड़ा पहुंचे तो ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से गायब हो गए। 

उन्हें बेटी की अटैक से मौत पर शक हो गया। उन्होंने चेक किया तो गले पर रस्सी के निशान थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें