चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में दो युवकों ने नाम नहीं बताने पर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के दांत तोड़ दिए। मामले में केस दर्ज किया गया है। इंजीनियरिंग के छात्र विशाल ने दो व्यक्तियों पर मारपीट करने और दांत तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सेक्टर-26 निवासी विशाल तिवारी ने बताया कि होली के दिन शाम में छोटे भाई के साथ वह कॉलोनी नंबर-4 की ओर जा रहे थे। पुराने ट्यूबवेल के पास उन्हें कुछ युवकों ने रोक लिया। इस दौरान युवकों ने उनसे नाम पूछा।
विशाल ने युवकों के सवाल को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गए। इसके बाद आरोपी युवकों ने उनका पीछा कर रोका और मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवकों ने लोहे की वस्तु से उनके मुंह पर हमला किया। इस कारण उनके दांत टूट गए।
पीड़ित की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत के बाद प्राथमिक जांच में आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। जबकि, दोनों आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम मोहित और चूसा ले रहे थे।