फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने गुसलखाने में घुस कर महिला से की छेड़छाड़

Sun, 27 Mar 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
गुसलखाने का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चार दबंगों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला और उसके परिवार वालों को लाठी-डंडों के वार से घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मामला सेंट्रल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक परिवार की कुछ महिलाएं बृहस्पतिवार को होली खेलने के बाद करीब दो बजे घर के अंदर गुसल खाने में नहा रही थीं। इस दौरान गांव में ही रहने वाला सुरजीत अपने साथी रवि, बब्बल गुर्जर और संदीप पंडित घर में घुस आया।

आरोप है कि गुसलखाने का दरवाजा तोड़कर यह चारों अंदर घुस गए और नहा रही महिलाओं को पकड़कर खींचते हुए छेडख़ानी करने लगे। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर गृहस्वामी और उसका बेटा बचाव के लिए आए।
विज्ञापन


दबंगों ने इन दोनों के साथ एक महिला को भी लाठी-डंडों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल होने के बावजूद गृहस्वामी ने दबंगों से किसी तरह महिलाओं को बचाया।
विज्ञापन


एसएचओ महिला थाना सुशीला देवी ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी तीन फरार हो गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें