फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन से हो गया प्यार, पानी बनने लगी मुसीबत तो प्रेमिका संग मिलकर दे दिया जहर

Sat, 18 Feb 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
खिलाया जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक व्यक्ति को पड़ोसन से प्यार हो गया, लेकिन पत्नी उसके रास्ते का रोड़ा बन चुकी थी। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची। घटना हरियाणा के रोहतक की है। व्यक्ति के अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला से संबंध बन गए। पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को जहर दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


महिला के बयानों पर पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ जहर देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। बहुअकबरपुर निवासी युवती की शादी 16 जून 2004 को किशनगढ़ निवासी युवक के साथ हुई। महिला का आरोप है कि कुछ दिन तो उसका पति उसके साथ ठीक रहा, लेकिन बाद में वह उससे खिंचा-खिंचा रहने लगा।

बाद में पता चला कि उसके पति के पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हैं। महिला के मुताबिक उसने अपने पति को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उल्टा उसे डांट देता। पति अक्सर पड़ोस में रहने वाली महिला के पास आता-जाता रहता था। महिला के मुताबिक तीन दिन पहले भी उसने पड़ोसी महिला को पति के साथ देखा। उसने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसके खाने में जहर मिला दिया। उसने खाना खाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे पीजीआइ में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की स्थिति जहर के कारण बिगड़ी है। महिला ने अपने मायके में इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसके मायके से अन्य लोग आ गए महम थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें