फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी डाक्टर से अवैध संबंध, पत्नी को हटाने को रची खौफनाक साजिश

Wed, 09 Nov 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
तनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लेडी डॉक्टर के साथ अवैध संबंधों में बाधा बनी बीवी को हटाने के लिए पति ने वो खौफनाक साजिश रची कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए। घटना हरियाणा के सिरसा की है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व पेड़ से कार के टकराने पर उसमें सवार एक महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। उसके साथ उसके दो बच्चे भी जख्मी हुए थे। पुलिस इस मामले को दुर्घटना मानकर जांच कर रही थी। इलाज के दौरान जब महिला को होश आया तो उसने दिल दहलाने वाले सच का खुलासा किया। आरोपी पति अनिल सीएचसी में फार्मासिस्ट था।

साजिश की शिकार महिला मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अनिल उसे लेकर नौ अगस्त को सिरसा गया था। वहां से अनिल, वह और उसके दो बच्चे और अनिल का दोस्त राजेश तीनों कार से पंजुआना से साहुवाला के मध्य पहुंचे।
विज्ञापन


कार की पिछली सीट पर बैठे राजेश ने उसके सिर पर हथोड़ी से कई बार वार किया। जिससे वह अचेत हो गई। आरोप है कि अनिल ने इसे एक सड़क दुर्घटना का रूप देने के  लिए अपनी कार को एक पेड़ में ठोक दिया था। इस दुर्घटना में उसके बच्चे भी घायल हुए थे।

ठीक हुई तो पुलिस के सामने किया खुलासा

सीजोफ्रेनिक लोग होते हैं अंधविश्वासी - फोटो : demo pic
स्वस्थ होने के बाद मंजू ने अपने पति की करतूत पुलिस के सामने बयान करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंजू के बयान पर उसकी हत्या की साजिश रचने व  जानलेवा हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति अनिल और उसके दोस्त राजेश को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

महिला डॉक्टर से संबंध का आरोप
पीड़िता मंजू ने बताया कि मलिकपुरा निवासी उसका पति अनिल कुमार स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट है। अनिल का कार्य चार सदस्यीय टीम के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का स्वास्थ्य चेक करना था। आरोप है कि अनिल के टीम में मौजूद एक महिला चिकित्सक के साथ संबंध हो गए।

अनिल उससे शादी करना चाहता था, उसको इसकी जानकारी हुई तो पति से उसका झगड़ा होने लगा। बस अपने बीच रोड़ा बन रही पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए अनिल ने यह प्लान बनाया और अपने एक दोस्त राजेश को भी शामिल कर लिया।
विज्ञापन

ये कहना है अधिकारी का

तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
ये मामला अनिल और एक महिला चिकित्सक की रिलेशनशिप का है। पुलिस ने मंजू के बयान पर उसकी हत्या करने की साजिश रच कर चोट पहुंचाने के आरोप में उसके पति अनिल व उसके सहयोगी राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- एसआई गोपाल राम, जांच अधिकारी थाना बड़ागुढा

अनिल सीएचसी में फार्मासिस्ट था जो पिछले करीब 20 दिनों से गैर-हाजिर चल रहा है। महिला चिकित्सक भी नौकरी छोड़ गई है। मुझे इस बारे नहीं पता कि उनके बीच क्या था।
- डॉ. भूषण गर्ग, एसएमओ सीएचसी ओढां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें