फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: युवक के सिर पर ईंट से किया हमला फिर लोहे का सरिया घुसाया, धर्मकांटे के पास मिला खून से लथपथ शव

Mon, 18 Mar 2024 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

मृतक की पहचान नारनौल के मोहल्ला सराय ढुसरान के मनीष के तौर पर हुई है। मनीष एल्युमिनियम व सीसा का काम करता था। रविवार रात वह काम के बाद घर जा रहा था। सैनी धर्मकांटा के पास बदमाशों ने घेर लिया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक मनीष - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में युवक की बर्बर हत्या का मामला सामने आया है। सैनी धर्म कांटा के पास युवक का लहूलुहान शव मिला है। आरोपियों ने पहले युवक के सिर पर ईंटों से हमला किया और फिर सिर में एक लोहे का सरिया भी घुसा दिया।
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार नारनौल के मोहल्ला सराय ढुसरान का मनीष एल्युमिनियम व सीसा का कार्य करता था। वह प्रतिदिन की तरह रविवार को भी कार्य पूरा कर रात को करीब 10 बजे घर जा रहा था। इस दौरान सैनी धर्मकांटा के पास कुछ बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक के सिर में एक लोहे का सरिया भी घुसा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया में लूटपाट का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जिसका पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। मृतक युवक अविवाहित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें