फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हैवानियत: दही लेकर आ रहे युवक को तलवारों से काटा, पुरानी रंजिश में दी दर्दनाक मौत

Sat, 30 Sep 2023 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबी (मुक्तसर)

सार

मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह (22) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रोड़ावाली के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह का हत्यारों के साथ डेढ़ साल पुराना झगड़ा चला आ रहा था। इसी मामले में वह 13 माह की जेल काटकर जमानत पर बाहर आया था। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजिश के चलते पंजाब के ब्लॉक लंबी के गांव रोड़ावाली में पड़ोसियों ने सरेआम तलवार से काट कर एक युवक की हत्या कर दी। थाना लंबी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह (22) पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रोड़ावाली के रूप में हुई है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में मृतक के पिता गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह का हत्यारों के साथ डेढ़ साल पुराना झगड़ा चला आ रहा था। इसमें 307 धारा के तहत दर्ज केस में आकाशदीप सिंह 13 माह की जेल काट कर दो माह पहले ही घर लौटा था। 

यह भी पढ़ें: शादीशुदा युवक की हैवानियत: घर के बाहर खेल रही बच्चियों से छेड़छाड़, एक के कंधे पर दाग दी जलती सिगरेट
विज्ञापन


गुरमीत के अनुसार शुक्रवार को वह मजदूरी करके घर आया तो उसे काफी भूख लगी हुई थी। उसने आकाशदीप को गांव में ही दुकान से दही लेने भेज दिया। जब वह दुकान से दही लेकर घर को लौट रहा था तो गांव के ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर आकाशदीप को रास्ते में रोक कर तलवार से हमला कर दिया। 

आकाश के सिर पर तलवार से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने डेढ़ साल पहले उसके बेटे पर झूठा केस दर्ज करवाया था जिसके बाद वे 13 माह की जेल काट जमानत पर लौटा था। लेकिन आरोपियों ने उसे जान से ही मार दिया।

थाना लंबी के प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में दो भाइयों गुरविंदर सिंह व पुष्पिंदर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


सिर पर किए थे वार
हत्यारों ने युवक के सिर पर बहुत बेरहमी से वार किए थे। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। आरोपी हत्या कर युवक का शव अपने घर की तरफ खींचते हुए ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें देख कर शोर मचा दिया और वीडियो बना ली। जिसमें आरोपी एक युवक हाथ में खून से सनी तलवार पकड़े हुए कह रहा है कि उसने ही इसे मारा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें