फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehgarh Sahib: भतीजे ने मांगा उधार, फूफा ने बदले में की ऐसी घिनौनी मांग, गुस्साए युवक ने चाकुओं से गोद डाला

Thu, 03 Aug 2023 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

29 जुलाई को गांव सैदपुरा निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा की पत्नी जसवीर कौर ने थाना सरहिंद में बयान दर्ज कराया था कि 28 जुलाई को दोनों आरोपी उसके पति को गांव बुचड़ां के पास ले गए थे। इसके बाद सामने आया कि उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहगढ़ साहिब के गांव बुचड़ां में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने फूफा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है। युवक ने अपने फूफा से कुछ पैसे उधार मांगे थे। इसके एवज में फूका ने उसकी पत्नी से संबंध बनाने की मांग रख दी। इससे गुस्साए भतीजे ने अपने एक दोस्त से मिलकर फूफा की हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पंजाब: सात अगस्त को होगा कार्यक्रम, सीएम मान करेंगे शुभारंभ, कई नामी हस्तियां जुटेंगी

मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा गांव सैदपुरा निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। हत्या के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आरोपी भतीजे को दोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव हरपाल पुरा थाना खेड़ी गंड्या जिला पटियाला तथा सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खू निवासी बवानी कलां थाना पुखराली जिला रोपड़ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि गत 29 जुलाई को गांव सैदपुरा निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा की पत्नी जसवीर कौर ने थाना सरहिंद में बयान दर्ज कराया था कि 28 जुलाई को दोनों आरोपी उसके पति को गांव बुचड़ां के पास ले गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें