फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: खेत में मिला व्यक्ति का शव, अंतिम संस्कार के बाद घरवालों ने CCTV कैमरा जांचा तो खुला बड़ा राज

Tue, 28 Feb 2023 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अवतार सिंह सोनू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कि तो पता चला कि जसपाल सिंह उर्फ जस्सा और भूपिंदर सिंह उर्फ जिंदा उसके पति की मौत के बाद शव खेत में फेंक आए थे। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक की पत्नी गुरप्रीत कौर निवासी गांव बालिया मंझपुर ने बताया कि उसका पति हरप्रीत सिंह 16 फरवरी को बिना बताए घर से चला गया। उसको परिवार ने ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं मिला। इसके बाद रात नौ बजे जसपाल सिंह उर्फ जस्सा के घर पता करने गया तो उनके घर कोई नहीं मिला। वह घर वापस आ गई, क्योंकि उक्त व्यक्ति नशा बेचने का गांव में धंधा करते हैं और उसका पति अक्सर इनके घर नशा लेने जाता था।

विज्ञापन


देर रात को कुछ समय बाद जसपाल सिंह और उनका बेटा गुरजोत सिंह उनके घर आए और पति हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के बारे में पूछने लगे कि हैप्पी कहां है तो उसने कहा कि उसे नहीं मालूम वह कहां है फिर जसपाल सिंह ने कहा कि वह खुद ढूंढ कर आते हैं। कुछ समय बाद जसपाल सिंह और उसका बेटा गुरजोत सिंह उनके घर पहुंचे और बताया कि उसका शव मोबाइल टावर के नजदीक पड़ा है। इसके बाद सास मनजीत कौर इन व्यक्तियों के साथ जाकर शव घर लाईं। 

व्यक्ति कहने लगे कि किसी ने नशे का टीका लगाया है। अगले दिन 19 फरवरी को करीब 11 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद गांव में यह चर्चा होने लगी कि उसकी पति की मौत जसपाल सिंह के घर हुई है। इसके बाद अवतार सिंह सोनू के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कि तो पता चला कि जसपाल सिंह उर्फ जस्सा और भूपिंदर सिंह उर्फ जिंदा उसके पति की मौत के बाद शव खेत में फेंक आए थे। यह सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। थाना जंडियाला पुलिस ने जसपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरजोत सिंह और कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें