फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF में तैनात युवक से 9 साल पहले हुई थी शादी, ससुर ने कर दिया ये हाल

Fri, 21 Apr 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
बहू का कातिल बना ससुर
विज्ञापन
बेटा सीआरपीएफ में तैनात है और उसकी अनुपस्थिति में बाप ने बहू का कत्ल कर दिया। उसने सो रही बहू का वो हाल कर दिया, देखकर रूह कांप जाए। घटना पंजाब के बटाला की है। गांव सतकोहा में वारदात अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी प्यारा मसीह बहू से काफी परेशान था, जिसके चलते अकसर वह झगड़ा किया करता था।
विज्ञापन


इस रंजिश के चलते उसने बहू का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बहू से परेशान एक ससुर ने उसकी बुरी तरह हत्या कर दी। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहगढ़ चूड़ियां के रहने वाले नजीर मसीह ने सेखवां पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी अनीता की शादी करीब 9 साल पहले गांव सतकोहा के पीटर के साथ हुई थी।

पीटर सीआरपी में है और लेह में तैनात है। पीटर और अनीता में अनबन हुआ करती थी, इसके चलते वे अलग रह रहे थे। बटाला की अदालत में केस भी चल रहा था, लेकिन वे अनीता को वापिस ले जाना चाहते थे। रिश्तेदारों की सहमती से राजीनामा कराते हुए उन्होंने अनीता को वापिस ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शराब पीकर लड़ता झगड़ता था ससुर

बहू का कातिल बना ससुर
नजीर ने बताया कि दो दिन पहले अनीता का फोन आया कि ससुर प्यारा मसीह शराब पीकर आता है और लड़ाई झगड़ा करता है। यह सुनकर वह और उनका बेटा अनीता के ससुराल पहुंचे। आपस में बातचीत करके मामला सुलझा दिया गया और वे रात में अनीता के यही रूक गए।

उसी रात को प्यारा मसीह फिर शराब पीकर आया और अनीता से झगड़ने लगा। वह बार-बार यही कहता रहा कि अनीता अब उसके परिवार को हजम नहीं हो रही, मैं तो आज इसका काम तमाम करके ही सोउंगा। जैसे तैसे करके उसे सुला दिया, लेकिन रात 11 बजे के करीब अनीता के चिल्लाने की आवाज आई।

जाकर देखा तो प्यारा मसीह उस पर लोहे की मूंगली से वार कर रहा है। जैसे ही वे आए, वह उन्हें देखकर भाग गया। नजीर ने कहा कि वे अनीता को अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें