फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: कोटकपूरा में निर्माणाधीन घर में एक व्यक्ति की ईंट-पत्थर मारकर हत्या, काम करने वाले मजदूर पर आरोप

Mon, 27 Nov 2023 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, काेटकपूरा/फरीदकोट

सार

कोटकपूरा के फैक्टरी रोड निवासी सुभाष चंद ने मोहल्ला निर्माणपुरा में एक पुराना घर लिया था। घर को तोड़ कर दोबारा निर्माण करवाया जा रहा है। मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार यहां मजदूरी करता था और रात के समय निगरानी के लिए वहीं सो जाता था। उसी ने रात को एक अज्ञात व्यक्ति का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
कोटकपूरा में कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा में एक निर्माणधीन घर में मजदूर के तौर पर काम करने वाले ने एक अज्ञात व्यक्ति का देर रात ईंट-पत्थर मार कर कत्ल कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Farmers Protest: चंडीगढ़ की सीमा पर डटे किसान, सड़क पर गुजारी रात, 28 नवंबर तक चलेगा धरना

जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के फैक्टरी रोड निवासी सुभाष चंद पुत्र प्रभदयाल द्वारा मोहल्ला निर्माणपुरा में एक पुराना घर लिया गया था। घर को तोड़ कर दोबारा निर्माण करवाया जा रहा है। मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार यहां मजदूरी करता था और रात के समय निगरानी के लिए वहीं सो जाता था। उन्हें रात को लगभग दस बजे फोन आया कि उनके निर्माणधीन घर में रवि ने किसी व्यक्ति का ईंट-पत्थर मारकर कत्ल कर दिया है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी फरार है। वहीं मृतक के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु 45 से 50 वर्ष के बीच है और फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें