फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता कराने से मना किया तो पीट डाला

Thu, 17 Apr 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मटौर पुलिस ने सेक्टर-71 निवासी सुरिंदर सिंह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


वहीं, घायल व्यक्ति को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है। थाना मटौर पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर सिंह ने बताया कि भवनीश निवासी यूपी व उसके दो अन्य साथी सोमवार सुबह नौ बजे उनके घर आए।

उस समय मैं और मेरी पत्नी घर पर थे। उन्होंने बताया कि भवनीश उनकी बुआ का बेटा है। इस दौरान भवनीश ने कहा कि आप मेरा अपने भाई इकबाल से सुलाह समझौता करवा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर मैंने कहा कि हम दोनों भाईयों की कोठी को लेकर आपस में लड़ाई है। ऐसे में मैं तेरी सुलाह नहीं करवा सकता। सुरिंदर ने बताया कि जिसके बाद गुस्से में आकर भवनीश ने मेरे साथ मारपीट की।

इस दौरान मुझे काफी चोटे पहुंची। इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें