फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में सड़क हादसा, 5 की मौत

Sat, 14 Mar 2015 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां करनाल में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवतियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल हैं। हादसा डस्टर कार के डम्फर से टकराने से हुआ।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तरूण और रूबी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतकों के नाम अमन, यतिन, सोनाली, संजना और नेहा बताए जा रहे हैं।

अमत और यतिन गन्नौर के रहने वाले हैं, जबकि सोनाली, संजना सोनीपत निवासी हैं। नेहा हिमाचल की रहने वाली है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तरूण और रूबी की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर गलती से चढ़ने से हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 5 बजे सेक्टर 6 गुरुद्वारा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर डस्टर कार और डम्फर की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा गलती से निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ने से हुआ। डस्टर कार में 7 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि ये लोग जल्दी में थे। डस्टर कार में सवार सोनाली के पिता की बीती रात मौत हो गई। सोनाली चंडीगढ़ कॉलेज में पढ़ती थी और उसके दोस्त उसे लेने के लिए आए थे।

वापसी के समय यह हादसा हो गया, जिसमें सोनाली और उसके 4 दोस्तों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें