फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार बना वेश्यालय, ग्राहकों के सामने उतरवाए जाते थे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बार में काम करने के दौरान मालिक की ज्यादती और मनमर्जी का शिकार होने वाली युवतियों और महिलाओं ने कोर्ट की शरण ली तो एक बड़े स्कैंडल का भंडाफोड़ हुआ। लगातार कई महीनों तक यौन उत्पीड़न और शोषण का शिकार हुई इन महिलाओं को अब कोर्ट के आदेश के बाद भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


मामला न्यूयॉर्क का है। मैनहट्टन कोर्ट में दायर किए गए मुकदमे के अनुसार, जॉनी उताह के बार में काम करने वाली महिलाओं को शादी के कपड़े और सगाई की अंगूठी भी नहीं पहनने दिया जाता था। उन्हें यौन उत्तेजक कपड़े पहन कर ग्राहकों को शराब परोसने और उनकी गोद मे बैठने के लिए भी मजबूर किया जाता था।

पीड़ित महिलाओं ने कोर्ट को बताया कि उनका मालिक उन्हें ग्राहकों की गोद में बैठने को कहता और साथ ही एक-दूसरे को किस करते उनका मनोरंजन करने को भी कहता था। उन्हें ऑटोमैटिक मशीन से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक बैल की पीठ पर बैठा कर ग्राहकों के सामने घुमाया जाता था।
विज्ञापन

फेसबुक और टि्वटर पर डालते थे ये तस्वीरें, वीडियो

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मौके पर उन्हें क्रेनबेरी सॉस से भरे पूल में रेसलिंग के लिए भी मजबूर किया गया। बार में काम का माहौल ऐसा था कि ग्राहक उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे और अश्लील टिप्पणी भी करते थे, लेकिन उन्हें सब कुछ चुपचाप सुनना पड़ता था।

अगर किसी महिला ने आवाज उठाने की कोशिश भी की तो मैनेजर उन्हें धमकी देते थे कि उनके जैसी 20 लड़कियां यहां काम करने को तैयार बैठी हैं। बार में काम करने वाली युवतियां और महिलाएं अगर ज्यादा आकर्षक नहीं दिखतीं तो मैनेजर भी उन्हें भद्दी गालियां देते थे।

कभी-कभी उन्हें ग्राहकों के अलावा मैनेजर और उनके दोस्तों को भी खुश करना पड़ता था। उन्हें इसके लिए बार-बार मजबूर किया गया। बार संचालक पर आरोप लगा है कि वह महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था और तस्वीरें भी लेता था, जिन्हें टि्वटर और फेसबुक समेत दूसरी सोशल साइटों पर पोस्ट कर वे ग्राहकों को आकर्षित करते थे।
विज्ञापन

ग्राहकों के सामने उतरवाते थे कपड़े

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि बार को सिर्फ खाना और शराब सप्लाई करने की इजाजत थी, लेकिन उसने चोरी छुपे यहां लोगों को यौन सुख देना भी शुरू कर दिया, जोकि गैरकानूनी है।

डेस्टिनी फ्रे नाम की युवती ने 19 साल की उम्र में वहां काम करना सुरू किया था। कम उम्र की होने के बावजूद उसे बुल राइड से पहले शराब पीने को मजबूर किया गया। यही नहीं, बार के मैनेजर उन्हें बुल राइज के दौरान कपड़े उतारने को भी मजबूर करते थे।

बार में अचानक म्यूजिक बंद कर दिया जाता था और अनाउंस किया जाता था कि अगर युवतियों ने एक-दूसरे को किस किया तो सभी ग्राहकों को फ्री ड्रिंक दी जाएगी, जिसके बाद ग्राहक उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाते थे, और मालिकों के आगे मजबूर होकर उन्हें ऐसा करना पड़ता था।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब जॉन सुलिवान के किसी रेस्टोरेंट या बार के खिलाफ केस किया गया हो। इसके पहले भी कई बार यहां शारीरिक क्षति पहुंचाने और शोषण के आरोप सामने आते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें