नौ मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला हुआ था। आरोपियों ने चलती कार से आरपीजी अटैक किया था। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे थे। कुछ समय बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हमला करने वाले बाकी आरोपी भागने में कामयाब रहे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर हुए आरपीजी हमले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हमले के मुख्य आरोपियों में से एक चढ़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस, महाराष्ट्र एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से चला था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आरोपी को पकड़ने की पुष्टि अपने ट्वीट से की है। जल्दी ही पुलिस आरोपी को पंजाब लेकर आएगी। इसके बाद मामले की जांच रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
नौ मई को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला हुआ था। आरोपियों ने चलती कार से आरपीजी अटैक किया था। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे थे। कुछ समय बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन हमला करने वाले बाकी आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। कुछ दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले के मुख्य आरोपी नाबालिग युवक और उसके एक साथी को यूपी से गिरफ्तार किया था।