फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का वीडियो बना, नशा देकर करते रहे रेप

Mon, 02 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में पढ़ रही छात्रा ने ये सोचा भी नहीं था कि आत्मनिर्भर बनने के लिए वह जिस जगह जॉब करेगी वहां उसे भयानक प्रताड़ना से गुजरना पड़ेगा। दरअसल हरियाणा के जींद जिला निवासी हिसार के मोबाइल केयर में काम करने वाली छात्रा का दुराचार करने वाले युवकों ने अश्लील एमएमएस भी बनाया हुआ था।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा करते हुए छात्रा ने आरोप लगाया है कि ये युवक व दो महिलाएं यह एमएमएस सार्वजनिक करने तथा उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करते थे। वे दुराचार करने से पहले उसे नशा दे देते और कभी होटल में ले जाकर तो कभी अन्य जगह डरा धमका कर उसके साथ दुराचार करते थे।

पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर एक मोबाइल सर्विस सेंटर के संचालक मुकेश बंसल, मनमोहन, अग्रोहा के प्रदीप, चंदन नगर के विक्की, मुकेश, सोनू और दो महिलाओं पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जींद की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह एक बहुतकनीकि शिक्षण संस्थान में पढ़ती थी और शहर के एक पीजी में रह रही थी। पढ़ाई के बाद नागोरी गेट स्थित मोबाइल सर्विस सेंटर में जॉब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने उठाया मजबूरी का फायदा

युवती का आरोप है कि जब वह जॉब पर आती तो उस दौरान मुकेश नशीला पदार्थ पिला देता। नशे में होने के बाद मुकेश ने अश्लील एमएमएस बना लिया। बाद में एमएमएस इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर अश्लील हरकतें करने लगा।

सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर
छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी मनमोहन ने एक सादे कागज पर उसके हस्ताक्षर करवाकर उसे नौकरी से निकाल दिया। नौकरी न रहने के बाद उसकी रूम मेट एक छात्रा ने उसे अग्रोहा निवासी प्रदीप से मिलवाया। प्रदीप ने नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके साथ दुराचार किया।

इसी दौरान युवती की मुलाकात गणेश मार्केट स्थित एक मोबाइल शॉप पर काम करने वाले युवक सोनू से हुई। सोनू ने उसे मुंहबोली बहन बना लिया और पुलिस में मामले की शिकायत देने से रोकता रहा। इसी बीच उसकी पहचान चंदन नगर के विक्की से हो गई। विक्की ने भी उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए कई बार उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहीं एएसआई निर्मला देवी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें