छात्रा को देखकर ट्यूटर की नियत डोली गई। उसने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलकर नशा पिलाया और फिर उसके साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। एक व्यक्ति ने अपने पास ट्यूशन पढ़ने आने वाली छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुराचार किया।
आरोपी ने छात्रा को धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर गोबिंदगढ़ के रहने वाले बंगाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।