फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका कार से उतरे, गले मिले और कूद गए ट्रेन के आगे...तीन दिन बाद थी सगाई

Mon, 08 Oct 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला में सोमवार सुबह रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन के आगे कूद कर एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। तीन दिन बाद दोनों की सगाई होने वाली थी। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि अंबाला से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन नंबर 14525 के गार्ड और ड्राइवर ने सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें सूचना दी कि पटियाला के 23 नंबर रेलवे फाटक के पास रेल के आगे कूद कर एक लड़के और लड़की ने खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि तफज्जलपुरा (पटियाला) की विनप्रीत कौर (27) शहर के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी और रघवीर कालोनी का विनय सुंदरम (26) पावरकाम में बतौर जेई तैनात था। दोनों रेलवे फाटक पर सेंट्रो गाड़ी में आए थे। गाड़ी से उतरकर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और फिर गले लग एक साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक दोनों की कार से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें दोनों के प्रेम संबंधों से कोई एतराज नहीं था। उन्होंने बस यह कहा था कि इन दिनों श्राद्ध चल रहे हैं और नवरात्र में दोनों की सगाई कर देंगे। उन्हें क्या पता था कि इससे पहले दोनों सुसाइड कर लेंगे। पुलिस ने फिलहाल मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें