फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कनपटी पर पिस्तौल तानकर लूटे साढ़े नौ लाख, चार बदमाशों ने की वारदात

Tue, 03 Dec 2019 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव पंजाब के चलते एयरपोर्ट रोड पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चार लुटेरे कैश कलेक्शन एजेंट से साढ़े नौ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। लुटेरे कैश निकालकर खाली बैग कुछ दूरी पर ही फेंक गए। पुलिस ने वारदात के बाद देर रात 12 बजे तक शहर में नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका। कलेक्शन एजेंट रोहन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मलोया निवासी रोहन प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रोजाना की तरह सोमवार को भी वीआर पंजाब स्थित अलग अलग शोरूमों से कैश लेकर जा रहा था। जब वह टीडीआई सिटी के नजदीक से गुजरने लगा तो दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने उसे रोक लिया। एक लुटेरे ने रोहन की कनपटी पर पिस्तौल तान दी जबकि दूसरे ने कैश भरा बैग छीन लिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। 

रोहन ने लूट की सूचना अपनी कंपनी को दी। कंपनी से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया गया तो पुलिस हरकत में आई। एसपी (डी), डीएसपी व पुलिस स्टेशन बलौंगी से एसएचओ मनफूल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रोहन को साथ लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


पुलिस ट्रैक न कर पाए इसलिए फेंक दिया खाली बैग
पता चला है कि लुटेरे कुछ दूरी पर कैश वाला बैग खाली करके फेंक गए। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। पता चला है कि रोहन कैश कलेक्शन कंपनी में काम करता है। जिस बैग में कैश लेकर जाता था, उसमें ट्रैकिंग सिस्टम लगा था, जो कंपनियां अक्सर कैश कलेक्टर की लोकेशन पर नजर रखने के लिए लगाती हैं। लुटेरे शायद इस बात से परिचित थे तभी उन्होंने इस बैग को ले जाना मुनासिब नहीं समझा। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें
इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुकी हैं। वीआर मॉल के पास से पहले भी एक कैश कलेक्शन कंपनी वाले मुलाजिम का बैग छीनकर फरार हो गए। इसके अलावा मोहाली फेज-पांच में भी एक नामी स्टोर के मैनेजर से इसी तरह लूट हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें