फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में बैठे ड्राइवर को पीटकर कार लेकर भागे दो बदमाश, सभी सीमाएं सील, तलाश जारी

Sun, 04 Feb 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/जीरकपुर
विज्ञापन
Gun Point - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
पंचकूला-जीरकपुर हाईवे स्थित वेस्टवुड रिजॉर्ट के बाहर शनिवार देर रात दो युवकों ने गन प्वाइंट पर फॉरच्यूनर कार लूट ली। कार चंडीगढ़ के एक परिवार की थी, जो यहां आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर जीरकपुर थाना एसएचओ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। साथ ही जिले की सभी सीमाओं को सील कर सभी थानों को अलर्ट भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की लुटेरों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


मामला शनिवार रात पौने ग्यारह बजे का है। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 ए निवासी विक्रम चोपड़ा अपने दो बेटों के साथ सिल्वर कलर की फॉरच्यूनर कार में सवार होकर वेस्ट वुड रिजॉर्ट आए थे, जहां उनके पड़ोसी के बेटे की शादी का लेडीज संगीत का कार्यक्रम था। कार को ड्राइवर राहुल चला रहा था। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने रिजॉर्ट पहुंचकर वह लोग समारोह में शामिल होने अंदर चले गए जबकि ड्राइवर राहुल गाड़ी में बैठा था।

ड्राइवर के मुताबिक रात करीब 10:40 बजे दो लड़के आए और कार का शीशा खुलवाकर ड्राइवर के सिर पर रिवाल्वर तान दी। बदमाशों ने ड्राइवर को कार से नीचे उतरने को कहा। जैसे ही वह नीचे उतरा तो बदमाशों ने उसके सिर पर जोरदार वार कर उसे घायल कर दिया और कार को स्टार्ट कर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना कार मालिक विक्रम चोपड़ा और उनके परिवार को दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस समेत अन्य अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन


पत्नी के नाम पर है गाड़ी
विक्रम चोपड़ा ने बताया कि वह पंजाब इरीगेशन डिपार्टमेंट में डॉफ्ट्समैन के पद पर तैनात हैं जबकि उनकी पत्नी रीना चोपड़ा बिजनेसमैन हैं। पत्नी के नाम पर ही गाड़ी रजिस्टर है। गाड़ी का नंबर सीएच 01 एए 0044 है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह वारदात कैसे हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें