फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी मालिक समेत तीन को बंधक बना 1.50 लाख लूटे, अब तक पुलिस के हाथ खाली

Thu, 16 Jan 2020 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
विज्ञापन

बेअंतपुरा में बुधवार देर शाम चार नकाबपोश बदमाश गैस एजेंसी के दफ्तर में घुस गए। दफ्तर में बैठे एजेंसी मालिक और दो मुलाजिमों को पिस्तौल की बल पर बंधक बना लिया। बदमाश दफ्तर में पड़े लगभग 1.50 लाख रुपये और सोने की चेन, अंगूठी लेकर फरार हो गए। थाना मोती नगर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हैरानी की बात है कि बदमाश जाते समय दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। इससे पहले भी शहर में दो स्थानों पर इसी तरह चार नकाबपोश लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इन मामलों में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। 

हैबोवाल कलां निवासी गौरव हांडा ने पुलिस को बताया कि उनकी चंडीगढ़ रोड स्थित बेअंतपुरा में अवतार फ्लेम गैस एजेंसी का दफ्तर है। बुधवार शाम लगभग सात बजे वह दफ्तर में नकदी का हिसाब कर रहा था। उस समय चार नकाबपोश युवक दफ्तर में घुस आए। उनके हाथ में पिस्तौल था। सबसे पहले उन्होंने उसे बंधक बनाया और एक कुर्सी पर बांध दिया। 

विज्ञापन

इसके बाद दफ्तर में बैठे अन्य दो मुलाजिमों को पिस्तौल दिखाकर बांध दिया। उसी समय उनके दफ्तर के एक अन्य मुलाजिम भी वहां पहुंच गया। बदमाशों ने उसे भी काबू कर एक कोने में बांध दिया। सबसे पहले बदमाशों ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें 25 हजार रुपये थे। उन्होंने जेब से शगुन का लिफाफा भी निकाल लिया उसमें भी लगभग 25 हजार रुपये थे। 

उसके टेबल से दराज में रखे 25700 रुपये निकाले लिए और सोने की चेन और अंगूठी भी ले लिया। दूसरे बदमाश ने मुलाजिम संजीव गुप्ता से 17500 रुपये व डिलीवरी मैन सुभाष कुमार से 18500 रुपये की नकदी लूट ली। जाते समय लुटेरों ने दफ्तर के बाहर काउंडर की तलाशी ली और वहां से 32700 रुपये लेकर फरार हो गए। 

चार नकाबपोश पहले भी कर चुके हैं दो वारदात
31 दिसंबर 2019 को कुलदीप नगर में एक धागा कारोबारी को बंधक बनाकर 80 हजार रुपये लूटे गए थे। इस लूट को भी चार नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया था। धागा कारोबारी कुलदीप सिंह और उनके मुलाजिम को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया था।

थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 9 नवंबर को मिलरगंज में भी इसी तर्ज पर एक लूट की घटना हुई थी। चार नकाबपोश युवक एक दफ्तर में घुसकर कारोबारी से 8 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

लुधियानाः शराब तस्करों ने दो मुलामिजों को बंधक बना लूटे 1.10 लाख

पड़ोसी प्रदेशों से शराब की तस्करी करने वालों ने मंगलवार को शराब ठेकेदार के दो मुलाजिमों को बंधक बनाकर 1.10 लाख रुपये लूट लिए। यही नहीं आरोपियों ने उनसे जमकर मारपीट की और एक मुलाजिम को अगवाकर अपने साथ ले गए। देर रात पुलिस ने अगवा किए मुलाजिम को ढेहलों से ढूंढ निकाला। 

थाना कूमकलां पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। सात अन्य आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी गिरफ्त से बाहर थे।

एबी वाइन सर्किल इंचार्ज जपिंदर सिंह उर्फ काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके एरिया में कई लोग अन्य प्रदेशों से शराब तस्करी कर लाते हैं। बुधवार शाम को अपने सहयोगी सतिंदर सेठी के साथ शराब ठेका छंदड़ा से नकदी लेकर स्कॉर्पियो में भोरोमुन्ना की तरफ जा रहे थे। उनके पास लगभग 1.10 लाख रुपये नकद थे। 

मंगलवार रात लगभग 12.30 बजे आरोपी हरजीत सिंह उर्फ जीता, पवनदीप सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों के पास कारें थीं। उसमें सात अन्य युवक बैठे हुए थे। उक्त आरोपियों ने पहले उनसे मारपीट की फिर उनसे नकदी लूट ली। आरोपी उनकी गाड़ी और सतिंदर सेठी को अगवा कर अपने साथ ले गए। 

पीड़ित के अनुसार आरोपी हरजीत सिंह उर्फ जीता अन्य प्रदेशों से शराब तस्करी करता है। वह उसे कई बार रोक चुके हैं। वह उनके साथ रंजिश रखता था। थाना कूलकलां पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि अगवा सतविंदर सिंह उर्फ सेठी को आरोपी ढेहलों छोड़ गए थे। लूटी गई स्कॉर्पियों को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें