फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-मोहाली के 3 फार्म हाउस में डकैती

Thu, 24 Jul 2014 03:10 PM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। यहां बने तीन फार्महाउस में काला कच्छा गिरोह के 6 बदमाशों ने डकैती मारी और तीन लोगों को घायल कर भाग निकले।
विज्ञापन


डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली में अलर्ट घोषित कर दिया है। तीनों वारदात मुल्लांपुर के दो गांव और चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा क्षेत्र में हुई। वारदात में घायल दो लोग पीजीआई में दाखिल है, जबकि एक घायल सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में है।

डकैती-1, कैप्टन राजपाल फार्म हाउस

डकैती की पहली वारदात रात को साढ़े 11 बजे मोहाली जिले में मुल्लांपुर के गांव सयु स्थित कैप्टन राजपाल फार्म हाउस में हुई। यहां काला कच्छा गिरोह के बदमाशों ने डंडे मारकर यहां के सुरक्षा कर्मी भोला से 6 हजार रुपये लूट लिए और भोला की पत्नी गिरिजा से सोने की बालियां लूट लीं। घायल भोला सेक्टर 16 स्थित अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

डकैती-2, गाबा फार्म हाउस

कैप्टन राजपाल फार्म हाउस में डकैती के बाद बदमाश मुल्लांपुर के ही साथ लगते गांव में स्थित गाबा फार्म हाउस में पहुंचे। यहां नौकर रमन को मारपीट कर 1000 रुपये छीने और उसकी पत्नी की बालियां छीनकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डकैती-3, भुल्लर फार्म हाउस
काला कच्छा गिरोह के बेखौफ बदमाशों ने पूर्व एडीजीपी गुरचरण सिंह भुल्लर के फार्म हाउस को भी नहीं बख्शा। चंडीगढ़ में खुड्डा लाहौर में बने भुल्लर फार्म हाउस में एक रिटा. एएसआई और एक सेवादार बब्लू तैनात थे। इतने में काला कच्छा गिरोह के बदमाश पहुंच गए।

उन्होंने एएसआई और सेवादार बब्लू को काफी बेरहमी से पीटा और नकदी और ज्वेलरी लूटकर भाग निकले। दोनों घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें