ट्रेन में यात्रियों की फरमाइश पर शराब परोसने का मामला सामने आया है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा है जिनके पास से 36 बोतल अवैध शराब भी बरामद की गई है। आरपीएफ ने दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया है।
आरपीएफ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन जो बांद्रा से चंडीगढ़ जाती है, में यात्रियों को शराब परोसने का गोरखधंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।
इस दौरान ट्रेन से पुलिस ने शराब सप्लायर विनोद और कोच अटेंडेंट राजेश को 36 बोतल अवैध शराब सहित दबोचा है। उन्होंने बताया कि यह शराब ट्रेन यात्रियों को महंगे दामों पर बेची जाती थी। दोनों आरोपियों को जीआरपी के हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।