महिला से रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली इलाके का है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि डबवाली निवासी 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुछ समय पूर्व वार्ड 15 निवासी बलराज उनकी गाड़ी पर बतौर चालक तैनात था। इस दौरान उसने उसके साथ दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
बाद में आरोपित उक्त वीडियो की सीडी बनाकर उसके जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। उक्त वीडियो को उसने कई लोगों को दिखाया और सीडी के आधार पर जबरन उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। आरोपित बलराज के भाई काकू और अमन नामक युवक ने भी कई बार उसका रास्ता रोका।