यूटी पुलिस एक बार फिर शर्मसार हुई है। महिला कर्मचारी ने डीएसपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आईजी के पास शिकायत दी है। विभाग ने महिला की शिकायत की जांच का जिम्मा सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी को सौंप दी है।
सूत्रों के मुताबिक होम गार्ड में डेढ़ महीने पहले भर्ती हुई एक महिला कर्मचारी मंगलवार को आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा से मिली। महिला कर्मी ने शिकायत दी कि होम गार्ड के डीएसपी दविंदर शर्मा ने अपने कमरे में बुलाकर यौन उत्पीड़न किया। डीएसपी शर्मा उसे अपने कमरे में बुलाकर बेवजह बिठाए रखते थे।
आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उस पर कमेंट करते कि वह वर्दी में बेहद सुंदर लगती है। जब महिला सिविल में आती थीं, तो डीएसपी उसे कपड़े बदलकर वर्दी पहनने को कहते थे। वुमन सेल में बुलाकर सबके सामने कहा कि वह उनकी बेहद खास है, उन्हें कम्प्यूटर वर्क भी सिखाया जाए।