फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकेतड़ी की झाड़ियों में महिला का शव फेंक भागा आटो चालक

Tue, 23 Aug 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
dead body found
विज्ञापन
पंचकूला के गांव सकेतड़ी की झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


हालांकि महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पंचकूला के सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के शव को एक आटो चालक ने फेंका है। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। इसके अलावा डीसीपी अनिल धवन भी मौके पर पहुंचे। एमडीसी पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि सुखना लेक के पीछे ती झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाशी ली। शव के पास से कुछ भी नहीं बरामद हुआ। महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहने थी। जिस इलाके में यह शव बरामद किया गया है वह स्थान एकदम सुनसान है और सुखना लेक से कुछ ही दूरी पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आटो चालक को चाय वाले ने देखा था

dead body found
घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित चाय वाले ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे शौच के लिए यहां आया तो देखा कि सकेतड़ी पंचकूला की ओर से एक ऑटो चालक आया। उसने आटो को पर्दे से चारो ओर से बंद कर रखा था। चालक ने ऑटो रोका और साइड से पर्दे हटाकर एक महिला जो देखने में बेसुध लग रही थी उसको उतारकर घसीटते हुए झाड़ियों तक ले गया और उसको वहीं फेंक कर चंडीगढ़ की ओर भाग गया। चाय वाले ने कहा कि उसको कुछ समझ में नहीं आया और वह महिला के पास गया। महिला की सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद उसने अपने परिचितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

कोट्स
शव की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
- अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें