फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रही महिला का अपहरण कर गैंगरेप

Tue, 18 Mar 2014 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच सरेबाजार से कार सवार चार नौजवानों ने एक विवाहित महिला का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त करके दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया और सिविल कोर्ट में उसके बयान दर्ज किए।

पीड़िता ने थाने में दर्ज करवाई एफआईआर में बताया कि वह अपनी पड़ोसन के साथ ट्रक यूनियन चौक के पास एक दवा विक्रेता से दवा लेने पैदल जा रही थी।

इसी दौरान एकाएक तेज रफ्तार कार आई और उसमें सवार चार नौजवान तेजी से उसे अगवा करके गांव के पास एक तबेले में ले गए। वहां पहले से तीन युवक और मौजूद थे।

उन्होंने उनका मुंह बांधकर उससे बारी बारी दुराचार किया। उसने काफी शोर मचाने का प्रयत्न किया, लेकिन मुंह बंधा हुआ होने और आरोपियों द्वारा डेक पर कव्वालियों की आवाज तेज करने के कारण उसकी आवाज किसी को सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना सोमवार को दिन के वक्त उस समय घटी जब लोग होली खेलने में मस्त थे। अगले दिन मंगलवार तड़के आरोपी पीड़िता को जख्मी हालत में मालेरकोटला के बाहर फेंक गए और पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें