फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर खिलाने के बहाने 4 साल के बच्चे का अपहरण

Tue, 02 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर में पभात क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे को लंगर खिलाने के बहाने अपहरण करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता फूल कुमार निवासी मुरादाबाद (यूपी) की शिकायत पर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में फूल कुमार ने बताया कि वह देव शापिंग कांप्लेक्स के पास झुग्गियों में रहता है। रोज की तरह मजदूरी करने के लिए काम पर गया हुआ था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनका 4 वर्षीय बेटा शिव कुमार बहनों के साथ खेल रहा था।

बेटी ने बताया कि इस दौरान लाल जैकेट पहने एक युवक आया और उनके बेटे को लंगर खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। जब उन्हें बेटे के लापता होने की सूचना मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटे को तलाश करते हुए जब गुलाटी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो आरोपी युवक ने 4 अन्य लड़कियों को भगा दिया और उनके बेटे को कंधे पर बैठाकर भाग गया।

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने छोटे बच्चों से जबरदस्ती भीख मांगने वाले गिरोह पर शक जताया है। थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि फूल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है।

उध्ार वीआईपी रोड पर नाबालिग लापता
जीरकपुर में वीआईपी रोड पर स्थित एक सोसाइटी से नाबालिग संदिगध हालातों में लापता हो गया। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रद्युमन बिश्नोई उम्र 16 वर्ष विनवासी फ्लैट नंबर-301ए निर्मल छाया सोसाइटी जीरकपुर बीती 30 जनवरी को शाम करीब सवा चार बजे जिम के लिए गया था। इसके मबाद वापस घर नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार प्रद्युमन हिमाचल स्थित सोलन इंटरनेशनल स्कूल का छात्र है। पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें