तेजाब फेंककर युवती को झुलसा देने के मामले में युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बता दें कि मोहल्ला बंगशान निवासी एजाज मछली का कारोबार करता है। सोमवार को उसकी पुत्री गुलशन घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी कि पड़ोस में रहने वाले अंशु पुत्र अजीउर्रहमान ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया था। इससे युवती मामूली रूप से झुलस गई थी। मामले में थाने पर अंशु उसकी मां चंद व उसके पिता अजीउर्रहमान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।