फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घर के बाहर से उठा ले गए 5 युवक और फिर...

Fri, 04 Sep 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
5 युवक घर के बाहर से महिला को किडनैप करके ले गए और उसके बाद एक-एक अपनी हवस बुझाई। रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत की यह घटना हरियाणा के जगाधरी(यमुनानगर) का है।
विज्ञापन


यहां के पुराना हमीदा कालोनी में 2 युवकों ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर महिला को किडनैप कर उसे नशीली दवाई खिलाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला के बयान पर 2 आरोपी युवकों को नामजद करते हुए 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि हुई। मामले में अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार पुराना हमीदा कालोनी निवासी 21 वर्षीय महिला ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि 23 अगस्त को अपने किसी काम से वह कालोनी में ही जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान आरीफ और सिद्धार्थ ने अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे किडनैप कर लिया। आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए जहां जबरन उसे नशीली दवाई खिला दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल में पुष्टि होने के बाद गैंगरेप का केस दर्ज

आरोप है कि बेहश होने के बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। होश में आने के बाद वह किसी तरह घर पहुंची लोक लाज के कारण घटना के बारे में उसने परिजनों को नहीं बताया।

महिला के अनुसार बाद में आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगे। परेशान होकर उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे महिला पुलिस थाने लेकर पहुंचे जहां पर पुलिस ने महिला का मे‌डिकल करवाया जिसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई है। महिला के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

मामले की जांच कर रही एएसआई मेनका के अनुसार मेडिकल में पुष्टि होने के बाद गैंगरेप का केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें