कौंडल बताया कि इसी प्रकार 6 दिसंबर को सीआईए स्टाफ ने टी-पॉइंट कब्जा फैक्ट्री रोड के पास तेजिंदर सिंह साबी और अरजिंदर सिंह जोहन को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया था। इनके तार भी बाहरी राज्यों में बैठे हथियार सप्लाई तस्करों से जुड़े हैं, जिसे लेकर जांच की जा रही है। दोनों से छह हथियार मिले थे।
अभिनव था किंगपिन
पंजाब में हथियार सप्लाई का किंगपिन अभिनव है। वह पहले भी 2 बार हथियार सप्लाई कर चुका है। वह जालंधर में दर्ज एक मामले में पीओ है। कुलदीप सिंह मध्य प्रदेश में हथियार बनाता था। पहले भी इन्होंने हथियार बनाकर सप्लाई किए। कुलदीप के पिता प्रह्लाद सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश में आर्म्स एक्ट के तहत 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। खन्ना पुलिस प्रह्लाद के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
घर में स्क्रैप से बनाते हैं आधुनिक हथियार
गिरोह इतना माहिर है कि घर में अवैध फैक्टरी में स्क्रैप से ही विदेशी हथियारों जैसे पिस्तौल बना देते थे। पिस्तौल बनने के बाद कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि इन्हें घर में किसी ने स्क्रैप से तैयार किया है। इन हथियारों को मुंह मांगी कीमत पर बेचते थे। खासकर गैंगस्टरों के गिरोह को हथियार सप्लाई हो रहे थे। हथियारों से पंजाब में बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना था।