फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की कंपनी के दो टिप्पर अवैध माइनिंग करते पकड़े

Thu, 19 Mar 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के दून के विधायक रामकुमार की कंपनी के दो टिप्पर अवैध माइनिंग करते हुए पकड़े गए। पिंजौर के मड़ावाला इलाके में बुधवार तड़के एसीपी जगतार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दोनों टिप्पर कब्जे में लिए।
विज्ञापन


अवैध माइनिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरटीए एवं माइनिंग ऑफिसर को भी बुला लिया। आरटीए और माइनिंग ऑफिसर की तरफ 88 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। उल्लेखनीय है कि विधायक रामकुमार चौधरी चर्चित ज्योति मर्डर केस में मुख्य आरोपी थे, जिन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था।

लापरवाह पुलिस कर्मियों की जांच एक साल से ठंडे बस्ते में
ज्योति मर्डर की तफ्तीश में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ चल रही डिपार्टमेंटल इंक्वायरी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। मामले में एएसआई सुरिंदर और जयसिंह के खिलाफ पिछले वर्ष विभागीय जांच के आदेश हुए थे, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


मामले में दो एएसआई सहित पांच अन्य अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगे थे। जांच में कमी के चलते आरोपी बरी हो गए थे। डीसीपी हामिद अख्तर के मुताबिक, विभागीय जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें