फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार, दोस्त भी था शामिल

Fri, 25 Jan 2019 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

10 साल की नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी अपने बहन के यहां रहने आई थी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों से परेशान होकर किशोरी गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने पहुंच गई। वह गांव जाने की बजाए जम्मू की ट्रेन में सवार हो गई। 

विज्ञापन


जम्मू जीआरपी ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में सारी कहानी किशोरी ने बताई। इस पर जम्मू जीआरपी ने उसका मेडिकल करवा कर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर दी। जम्मू जीआरपी ने मामले की जांच थाना डिविजन चार की पुलिस को दी। बच्ची के बयान पर थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने किशोरी के जीजा और उसके दोस्त को नामजद कर लिया। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। किशोरी की शिकायत के मुताबिक वह अपनी मां के साथ उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में रहती थी। करीब आठ महीने पहले वह लुधियाना में बहन के घर रहने आई थी। उसके जीजा ने एक दिन उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि अगर उसने यह बात अपनी बहन व परिवारवालों को बताई तो उसे नहर में फेंककर मार डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
आरोपी जीजा ने उसके साथ कई दफा दुष्कर्म और कुकर्म भी किया। जीजा के दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह इसी बात से आहत होकर किसी को बताए बिना घर से निकल गई और भटकती हुई रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसे अपने गांव जाने वाली गाड़ी पर जाना था। हालांकि वह गलती से जम्मू वाली ट्रेन में चढ़ गई। 

वहां उसे अकेला देखकर एक महिला ने जम्मू जीआरपी के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद जम्मू जीआरपी ने दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर लुधियाना पुलिस कमिश्नर को भेजी थी। थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि जम्मू पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर भेजी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें