फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर: इनामी बदमाश बोला- पैर में गोली लग गई है, अब मत मारना नहीं तो मर जाऊंगा

Fri, 25 Jan 2019 05:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लावड़-मसूरी मार्ग पर पुलिस की एक दस हजार रुपये के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर गोली चलाने के बाद बदमाश तमंचा लेकर ईख के खेत में घुस गया और गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान एसओ और अन्य पुलिसकर्मी आधा घंटे परेशान रहे। पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी तो वो चिल्ला उठा कि अब मत मार देना, मैं मर जाऊंगा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक से जा रहा है। उसके पास अवैध हथियारों का जखीरा है। सूचना पर इंचौली एसओ मनोज शर्मा और लावड़ चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र पुलिस फोर्स के साथ लावड़-मसूरी मार्ग पर पहुंचे।

इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने उसका पीछा किया। भगवानपुर मार्ग के पास बदमाश बाइक छोड़कर ईख के खेत में जा घुसा। पुलिस अंदर घुसी तो उसने फायरिंग कर दी। इस दौरान एसपी देहात और सीओ सदर देहात चक्रपाणि भी पहुंच गये। बदमाश के ललकारने पर पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। गोली लगने के बाद बदमाश ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 मामले दर्ज हैं

घायल बदमाश महलका निवासी कम्बर पुत्र नजीर है। उसके पास से एक बाइक, एक तमंचा, पांच कारतूस बरामद किए हैं। उस पर दस हजार का इनाम था। आरोपी पर इंचौली, भावनपुर और लिसाड़ीगेट में लूट और चोरी के 13 मामले दर्ज हैं।
-राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें