फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के ऊपर बैठ गई और चाकू से गोदती रही, 8 वार...बेटे की हालत देख चींखने लगी मां

Sat, 26 May 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
एक पत्नी की दरिंदगी की हद देखिए, पति के ऊपर बैठ गई और चाकू से गोदने लगी। 8 वार किए, बेटे की हालत देख मां की चींखें निकल गई। घटना पंजाब के जालंधर की है। 29 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर गगनदीप लूथरा पर उसकी पत्नी ने जानलेवा हमला किया। उसने गगन को 8 बार चाकू से गोदा।
विज्ञापन


बेटे की चीखने की आवाज सुनकर मां और नानी दौड़ी आई तो कमरे का नजारा देखकर उनकी चींखें निकल गई। हालत यह थी कि गगन के पेट से अंतड़ियां तक बाहर आ चुकी थीं। आनन फानन में उन्होंने आसपास लोगों को बुलाकर पत्नी को गगन से अलग किया और उसे अस्पताल लेकर गए।

फिलहाल गगन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ जारी है। मामला अवैध संबंधों के शक का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

नानी के पास रहता था घायल गगन

knife - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
घायल गगन की मां गुरविंदर कौर ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। पति ओम प्रकाश लूथरा प्रॉपर्टी डीलर हैं। सबसे बड़ा बेटा गगनदीप भी प्रॉपर्टी डीलर है और 8 साल से गोल्डन एवेन्यू फेज-2 में नानी अमरजीत कौर के पड़ोस में रहता है।

बुधवार को वह मां अमरजीत कौर और भाई गुरजीत सिंह से मिलने के लिए आई थीं और रात को यहीं रुक गई थीं। तड़के साढ़े तीन बजे के करीब गगन के घर से चींखने चिल्लाने की आवाज आई। वे सभी दौड़कर गए तो देखा कि गगन की पत्नी इंदू उसके ऊपर बैठी है और चाकू मार रही है।

किसी तरह इंदू को दबोचा गया और गगन को संभाला। उन्हें गगन के पेट में 4 जख्म दिखाई दे रहे थे। एक बाजू में दांत से काटने, तो दूसरी में चाकू का जख्म था। इंदू के दोनों हाथों में खून लगा था। बेड पर नया चाकू खून से सना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें