इस पर पुलिस ने रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक हथियार भी बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 29 मई को नूरमहल में बर्तन स्टोर के मालिक के घर हुई लूट को गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा निवासी गांव धालीवाल सदर नकोदर, उसके चचेरे भाई जसविंदर कुमार उर्फ मोनू गिल निवासी बिजली ग्रेड कॉलोनी नूर महल जोकि मनीला में बैठा है और वहां से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा को व्हाट्सएप पर डायरेक्शन देता था जो आगे सरनजीत सिंह उर्फ सनी निवासी गोराया को सारी बात बताता था।
जसजीत सिंह ने चार लुटेरों का इंतजाम किया था। इसमें जुवराज सिंह उर्फ युवी निवासी रानीबाल उपलां मुक्तसर साहिब, गगनदीप सिंह और मनप्रीत मसीह उर्फ मोनू निवासी गांव भुरेगिल अजनाला (अमृतसर) और आकाशदीप सिंह उर्फ मधी निवासी गांव तारागढ़ तलावां जंडियाला गुरु (अमृतसर) शामिल थे।
आरोपी जुवराज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पांच मोटरसाइकिल, दो देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस, एक लाख 80 हजार रुपये, हनी मठारू द्वारा लूट के पैसों से लिया गया फोन और एक सोने की अंगूठी बरामद हुई है।
एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि जसविंदर सिंह उर्फ मोनू गिल वारदात से पहले ही मनीला चला गया था। वह अपने व्हाट्सएप के जरिए रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा के संपर्क में था।