फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: खरड़ के जच्चा-बच्चा केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम, लोगों ने कार का किया घेराव

Wed, 07 Jun 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)

सार

जच्चा बच्चा केंद्र का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार का घेराव होता देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री खुद उनके धरने में बैठकर कहते थे कि उन्हें पक्का किया जाएगा लेकिन सरकार बनने के बाद वह अपने वादे से पलट रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खरड़ में खुलने जा रहे जच्चा बच्चा केंद्र का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 10:30 बजे पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कच्चा मुलाजिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले सैनिटेशन बिजली विभाग समेत अन्य विभागों के कच्चे कर्मचारियों ने वहां पर नारेबाजी करते हुए उनकी कार को घेर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के हाथ पांव-फूले
मुख्यमंत्री की कार का घेराव होता देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री खुद उनके धरने में बैठकर कहते थे कि उन्हें पक्का किया जाएगा लेकिन सरकार बनने के बाद वह अपने वादे से पलट रहे हैं। इस पर उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा तो वह इसी तरह उनका विरोध करेंगे। जब तक उन्हें वादे के अनुसार पक्का नहीं किया जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में नहीं जाने दिया गया
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना के बाद आसपास के गांव समेत रोपड़, चमकौर साहब, मोरिंडा, कुराली आदि इलाकों से बड़ी गिनती में कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। नहीं पुलिस और सीएम सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने अधिकतर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में जाने से रोक दिया जिससे वे मायूस होकर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने गंवाई जान अब नौकरी देने के लिए मांगे जा रहे 50 लाख

गांव खानपुर से आए हरप्रीत सिंह ने कहा कि उनके पिता की मौत 2003 में हो गई थी। वह बिजली विभाग में कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद उन्होंने नौकरी लेने के लिए कई बार अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उनसे नौकरी देने के बदले में 50 लाखों रुपए मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव से संबंधित मुख्यमंत्री भगवंत मान को शिकायत देने के लिए यहां आए थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें