फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल में पकड़ा गया बब्बर खालसा का वांछित आतंकी पम्मा

Thu, 24 Dec 2015 08:42 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, एवोरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बब्बर खालसा का एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा दक्षिणी पुर्तगाल के एवोरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब में हत्या और बमबारी के आरोपों में वह वांछित है।
विज्ञापन


इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसे एक होटल से गिरफ्तार किया गया जहां वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रह रहा था।

भारत संभवत: जल्द ही पुर्तगाल को उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजेगा। पुर्तगाल में सिंह के वकील मैनुएल लुइस फरेरा ने कहा, ‘जज ने भारतीय प्राधिकरण की तरफ से औपचारिक प्रत्यर्पण का अनुरोध आने तक इंतजार करने को कहा है।’
विज्ञापन

बम हमले और हत्या में वां‌छित है कट्टरपंथी सिख आतंकी पम्मा

सिंह को शुक्रवार को एक अंतरराष्ट्रीय वारंट के तहत दक्षिणी पुर्तगाल के अल्गार्वे क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया गया जहां वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रह रहा था।

भारतीय मीडिया के अनुसार, सिंह एक कट्टरपंथी सिख है जो 2010 के उत्तर पश्चिमी भारत के बम हमले और हिंदू राष्ट्रवादी आंदोलन राष्ट्रीय सिख संगत के प्रमुख रुल्दा सिंह की 2009 में हत्या के आरोप में वांछित है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी आतंकी जगतार सिंह तारा को थाइलैंड में गिरफ्तार किया गया था। जगतार सिंह तारा करीब 11 साल पहले बुड़ैल जेल में सुरंग करके अपने साथियों के साथ फरार हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें