फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जालंधर में मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, टूर्नामेंट के दौरान बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 14 Mar 2022 08:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहकोट/जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर जिले में एक मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर जिले में मल्लियां इलाके में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। संदीप नंगल अंबियां एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे और वारदात के वक्त वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस घटना के बाद भगदड़ मच गई और कमेंटेटर चीखने लगे कि अपनी-अपनी जान बचाओ। हमले में एक अन्य युवक के पैर में भी गोली लगी है।

विज्ञापन


वारदात स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक मल्लियां में एक बड़ा टूर्नामेंट चल रहा था। इसी दौरान चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने घात लगाकर संदीप नंगल पर गोलियां बरसा दीं। हमले में एक युवक के पैर में भी गोली लगी है।  मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया। 

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नंगल अंबियां की हत्या सुनियोजित ढंग से की गई है। एसएसपी सतिंदर सिंह का कहना है कि एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह ढिल्लों हत्या के मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं, जिनकी बिनाह पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


संदीप की हत्या से कबड्डी खिलाड़ियों में शोक की लहर
संदीप नंगल अंबियां की खुद की एक स्पोर्ट्स अकादमी थी, जिसकी तूती पंजाब से लेकर कनाडा, अमेरिका तक बोलती थी। संदीप की हत्या पर नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के चेयरमैन सर्बजीत सिंह शब्बा थियाड़ा अमेरिका से, प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा, कार्यकारी प्रधान हरजीत सिंह सुक्खी, कैशियर जसवीर सिंह धनोया, सुक्खा मान, सैम पन्नू, काला कुलथम, कनाडा कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सतनाम सिंह बिसरापुर, कुलवंत सिंह लच्छर एंड बर्दर्स ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

भाजपा नेता ने आप को घेरा
जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या मामले में भाजपा नेता शहजाद जय हिंद ने कू पर पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि माहौल बिगड़ना शुरू हो गया है। मेरे शब्दों को नोट कर लें... आप को कानून-व्यवस्था में कोई दिलचस्पी नहीं है और न ही अनुभव है... खासकर सीमावर्ती राज्य में...पंजाब क्या बन जाएगा, यह सोचकर मैं सिहर उठता हूं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें