फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दहेज के लिए सताया, परेशान ससुर ने फंदा लगाया, भारतीय सेना के मेजर पर आरोप

Mon, 10 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात शख्स की करतूत देखिए, वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए तंग करता है। परेशान होकर ससुर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना पंजाब के पटियाला की है। अरुणाचल प्रदेश के चागलांग हेडक्वार्टर में मेजर के पद पर तैनात हरियाणा के रहने वाले नीरज यादव, उसके छोटे भाई और माता-पिता के खिलाफ पटियाला के अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि मेजर अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। बेटी की परेशानी न सहते हुए पटियाला में रहने वाले उसके पिता ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले के जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट के एएसआई श्मशेर सिंह ने बताया कि निकिता निवासी फेस-टू अर्बन एस्टेट पटियाला ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी शादी आठ दिसंबर 2016 को गुरुग्राम (हरियाणा) के नीरज यादव के साथ हुई थी।

नीरज यादव वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में चागलांग हेडक्वार्टर में मेजर के पद पर तैनात है। शादी में उसके पिता जगरूप सिंह ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। बावजूद इसके शादी के बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार तंग किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले भी तंग होकर मायके लौट आई थी

dowry crime
निकिता ने आरोप लगाया कि उसका पति अकसर उसे ताने देता था कि तेरे पिता ने मेजर की हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया। करीब तीन महीने पहले वह ससुराल वालों से तंग आकर मायके आ गई थी। तब से उसके पिता जगरूप सिंह (52), जो पटियाला में डीएमडब्लयू में टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं, काफी परेशान रहने लगे थे। इसी परेशानी में उन्होंने घर के बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

निकिता ने बताया कि रविवार को उसकी मां का बर्थ डे था, इसलिए वह अपनी मां के साथ बाजार में केक व अन्य सामान लेने गई थी। जब वह घर लौटे, तो घंटी बजाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह दीवार फांद कर घर में घुसी और दरवाजे की कुंडी तोड़ी। सारा घर देख लिया, पिता कहीं नहीं थे। आवाज का भी जवाब नहीं दे रहे थे। जब वह आखिर में बाथरूम गई, तो देखा कि उसके पिता की लाश रोशनदान की ग्रिल से लटक रही थी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने मेजर नीरज यादव, उसके छोटे भाई तरुण यादव, मां स्नेहलता और पिता हरपाल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मौके से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एक सुसाइड नोट भी मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें