जीरकपुर में शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में पुलिस ने बलटाना निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में अंबाला की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि राकेश कुमार (25) निवासी सैणी विहार फेज-2 बलटाना उसे शादी का झांसा देकर 20 नवंबर को एक होटल में ले गया था। वहां राकेश ने रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि राकेश ने उसके साथ शादी का वादा किया था, लेकिन उसने शादी दूसरी लड़की से कर ली। पुलिस राकेश कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है।