तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार आ गए। टक्कर लगने से दो बाइक सवार घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा है।
घटना शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला के पास की है। थाना जरीफनगर के गांव उस्मानपुर निवासी जय कुमार पुत्र कन्हैया अपने साथी उपनेश पुत्र शिव नरायन निवासी भोयस के साथ मुजरिया जा रहा था। सहसवान से निकलकर बदायूं-दिल्ली मार्ग पर नगला के पास बदायूं से सहसवान की ओर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। बाइक सवार जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उपनेश मामूली रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जयकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।