फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बन रहा था अवैध संबंध में रोड़ा, मां ने प्रेमी संग मिल मार डाला

Sun, 22 May 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
अवैध संबध में बेटे की हत्या, आरोपी मां प्रेमी संग गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेटा बनने लगा अवैध संबंध के बीच रोड़ा तो बेरहम मां ने  प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या। वारदात पंजाब के बटाला का है। दरअसल बेटे ने अपनी मां को ज्योतिषी प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। कहीं भेद न खोल दे इसलिए महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही 17 साल के बेटे को करंट लगाकर जान से मार दिया। बटाला पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर मां और उसके प्रेमी पर कत्ल का मामला दर्ज कर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन बटाला में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी (इनवेस्टीगेशन) जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि गांव रामपुरा की रहने वाली रंजीत कौर और कस्बा कादियां में ज्योतिष सुनील कुमार वासी हिमाचल प्रदेश हाल वासी गांव रजादा के बीच संबंध थे। रंजीत कौर अकसर ही सुनील कुमार के घर हवन यज्ञ करवाने के लिए जाया करती थी। रंजीत कौर का पति मुखतार सिंह पूर्व सैनिक है। इस समय वह गुजरात में एक प्राइवेट फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है।

जीत कौर बीती 30 अप्रैल की रात अपने तीनों बच्चों सुरजीत सिंह (17), बेटी सिमरनजीत कौर (14) और बेटे करणवीर सिंह (12) को लेकर गांव रजादा में ज्योतिषी सनील कुमार के पास गई थी। उसी रात बेटे सुरजीत सिंह ने अपनी मां को सुनील कुमार के संग एतराज जनक हालात में देख लिया और वह शोर मचाने लगा। इस पर दोनों आरोपियों ने उसे बड़ी मुश्किल से शांत किया और इसके बाद सुरजीत सिंह को चाय में नींद की गोलियां डाल कर पिला दी। गोलियों की अधिक मात्रा होने के कारण सुरजीत बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटे की मौत पर शक हुआ तो पति ने बढ़ाया दबाव तो उगला राज

अवैध संबध में बेटे की हत्या मामले में जानकारी देते पु‌लिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
इसके बाद रंजीत कौर और ज्योतिषी ने मिलकर सुरजीत को उठाकर साथ के कमरे में इनवर्टर के पास लिटा दिया और ज्योतिषी ने इनवर्टर की करंट वाली तार निकाल रंजीत कौर पकड़ा दी। मां रंजीत कौर ने तार अपने बेटे सुरजीत को लगाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद रंजीत कौर ने क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में सेखवां पुलिस थाने में अपनी बेटे की मौत करंट से होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बेटे की मौत के बाद प्रेमी ज्योतिषी से मिलकर अपने बेटे का आत्म दाह संस्कार भी कर दिया। बीती 2 मई को जब उसका पति मुखतार सिंह घर आया तो उसे अपने बेटे की हुई मौत के बारे में शक होने लगा। जब उसने अपनी पत्नी रंजीत कौर पर दबाव डालकर सच बोलने के लिए मजबूर किया तो आरोपी पत्नी रंजीत कौर ने बताया कि उसके बेटे को ज्योतिषी सुनील कुमार ने करंट लगाकर जान से मार दिया है।

एसपी ने बताया इस मामले में सच को सामने जाने के लिए श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर, थाना सेखवां के प्रभारी लखविंदर सिंह को जांच सौंपी। मामले की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया लिया। आरोपी मां रंजीत कौर उसके प्रेमी ज्योतिषी सुनील कुमार के खिलाफ थाना सेखवां में कत्ल का मामला दर्ज करके दोनों को गिरप्तार कर लिया है। कुछ ओर अहम खुलासों के लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें